177 Views
मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। स्वर्णनगरी में माहेश्वरी समाज के उत्पति दिवस महेश नवमी पर्व की शनिवार को भव्य शोभायात्रा से शुरुआत हुई माहेश्वरी युवा मण्डल अध्यक्ष विजय डांगरा व महामंत्री तरुण गोलकिया ने बताया कि महेश नवमी पर्व पर सुबह गड़ीसर स्थित नीलकंठ महादेव में पूजा अर्चना की गई। ततपश्चात गड़ीसर बगेची से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आसनी रोड, गोपा चौक, ग्रामीण बस स्टैण्ड से होते हुए माहेश्वरी सेवा सदन पहुंची । जहां प्रतिभा सम्मान, पारितोषिक वितरण व जलपान का आयोजन हुआ । शाम को कलाकार कॉलोनी स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व लक्की ड्रॉ का आयोजन हुआ । ततपश्चात सामूहिक गोठ का आयोजन हुआ ।



