Translate


Home » जोधपुर » विदेशों में वर्क परमिट और वीजा दिलाने के नाम पर 9.55 लाख की ठगी का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

विदेशों में वर्क परमिट और वीजा दिलाने के नाम पर 9.55 लाख की ठगी का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
94 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के एक कंसल्टेंसी एजुकेशन संस्थान संचालक को विदेशों में वर्क परमिट एवं वीजा दिलाने के नाम पर 9.55 लाख की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्ता किया है। आरोपी ने अपने खाते में रूपए डलवाए मगर बाद में पता लगा कि वह ऐसी कोई फर्म नहीं चलाता है। वह कई और लोगों से ठगी कर चुका है। पीडि़त ने इस बारे में इस साल 22 जनवरी को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवाया था। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17ई 21 निवासी अनुपजोन हेनरी पुत्र अरविंद हेनरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।
इसमें बताया कि वह ब्लूवेव एजुकेशन कंसल्टेंसी संस्था चलाता है। उसकी संस्था माध्यम में छात्रों को विदेशों में इंजीनियरिंग एवं एमबीबीएस के कोर्स के साथ वीजा उपलब्ध करवाया जाता है। तब वर्ष 2022 में अहमदाबाद के ब्रिजेश कुमार दुबे से संपर्क हुआ था। दुबे ने बताया कि वह च्लोबल कनेक्ट नाम से फर्म चला रहा है और आयरलैण्ड एवं आस्टे्रलिया में लोगों से वर्क परमिट के साथ वीजा उपलब्ध करवाता है। इसके झांसे में आकर परिवादी अनुप जोन हेनरी ने उसे 18 अभ्यथियों के दस्तावेज सहित 9.55 लाख रूपए उसके खाते में भेजे गए।
दुबे ने जब उसे दस्तावेज भेजे तो वे संदिज्ध प्रतीत हुए। इस पर परिवादी हेनरी खुद 5 जनवरी 23 आयरलैण्ड दूतावास पर पहुंचा, जहां उसे जानकारी हुई कि च्लोबल कनेक्ट जैसी कोई संस्था से दस्तावेज आदि नहीं मिले है। बाद में वह उसके कार्यालय पर गया तो लोगों ने बताया कि वह कई अन्य लोगों से भी ठगी कर चुका है। इस पर परिवादी ने इस साल ब्रिजेश कुमार दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवा दिया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने जांच करते हुए अब आरोपी मूलत: जोनपुर उत्तरप्रदेश हाल अहमदाबाद गुजरात के ब्रिजेश कुमार दुबे पुत्र राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले