मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। बिश्नोई टाइगर्स वन्य एंव पर्यावरण संस्था बिश्नोई टाईगर फोर्स के संगठन मंत्री ओमप्रकाश लोल ने बताया आज सुबह सवेरे बालोतरा के पास तिरसिह सोढा के पास जाटो की ढाणियो मे आवारा श्वान कुत्तो ने एक चिकांरा हिरण को घेरकर पकङ लिया और जैसे ही वो नोचने लगे तब वहा पास मे ही रहने वाले जाट बेनीवाल परिवार की बच्चियो सुश्री ईमली बेनीवाल, मनु बेनीवाल , दिक्षू बेनीवाल, गुमानाराम बेनीवाल, मनजीत बेनीवाल ने कुत्तो के पीछे दौङ कर उस चिंकारा हिरण को कुत्तो के चुंगुल से छुङाकर बचाया और बचाकर अपने घर पर ले जाकर अस्थाई आयुवेर्दिक देशी इलाज किया। फिर उन्होने कही से नंबर लेकर मुझ ओमप्रकाश लोल संगठन मंत्री बिश्नोई टाइगर्स वन्य एंव पर्यावरण संस्था बिश्नोई टाईगर फोर्स को कुत्तो द्वारा घायल हिरण की सूचना दी और रेस्कयू करवाने के लिए कहा तब मैने बाङमेर डीएफओ, DCF का नंबर लेकर उनको फोन किया व मैसेज भेजकर जानकारी दी । लेकिन उनसे सम्पर्क हो नही पाया फिर मैने ऊपर संभाग लेवल पर जोधपुर संभाग वन विभाग सीसीएफ राजेन्द्र जैन को घटना की सारी जानकारी देकर घायल चिंकारा को तत्काल प्रभाव से रेस्कयू करने की मांग की । सीसीएफ साहब ने तत्काल प्रभाव से बाङमेर वन विभाग के अधिकारियो को निर्देश देकर तिरसिहगी सोढा जाटो की ढाणियो से बेनीवाल परिवार की महिला बच्चियो सुश्री ईमली, मनजीत से फोन पर सम्पर्क कर घायल चिंकारा को अपने पास लेकर रेस्यकू कर इलाज किया। सीसीएफ जोधपुर संभाग राजेन्द्र जैन के निर्देश मिलने पर बाङमेर डीएफओ श्रीमती संविता दहिया ने फोन पर जानकारी लेकर कार्रवाई की। जैन साहब ने भी रेस्कयू करवाकर वापस रिस्पांस भी दिया।


