118 Views
शरीर पर चोटों के निशान, शिनाख्त नहीं
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिले के निकटवर्ती बिलाड़ा अटबडा सोजत रोड पर आज सुबह एक महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी अनुसार आज सुबह बिलाड़ा सोजत रोड पर सडक़ किनारे महिला का शव मिला। इस पर यहां से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान है। अंदेशा है कि महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
