91 Views
मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। गुरुवार को प्रातः काल आगामी दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर विरेंद्रपालसिंह, समादेष्टा, 166 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा, रामगढ़ की देख-रेख में सीमा चौकी लाखेवाला में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सीसुबल के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानो ने विभिन्न आसनों, प्राणायाम, और ध्यान का अभ्यास किया। इस योग अभ्यास सत्र में विरेंद्रपालसिंह, समादेष्टा, 166 वी वाहिनी के साथ 2 अधिकारी, 6 अधिनस्थ अधिकारी एवं 42 जवानो ने भाग लिया। इसमें वाहिनी मुख्यालय व सीमा पर तैनात कम्पनियों के कार्मिकों ने भाग लिया।
