मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकट झालामंड स्थित हनुमान दड़ी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में जहर खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने एक व्यकित पर आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। मृतक को धन दुगुना करने का प्रलोभन देकर लाखों रूपए ऐंठ लिए गए। आखिर में नामजद आरोपी ने रूपए देने से इंकार कर दिया। कुड़ी भगतासनी पुलिस ने अब नामजद आरोपी के खिलाफ जांच आरंभ की है। बोरानाडा स्थित जाटों का बास निवासी पूनाराम पुत्र लिखमाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भतीजा बेनाराम पुत्र चैनाराम जाट झालामंड हनुमान दड़ी में परिवार के साथ रहता था। उसके एक परिचित मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी दिनेश गहलोत ने उसे धन दुगुना करने का प्रलोभन दिया था।
इस पर बेनाराम ने उसे अपनी पुश्तैनी जमीन का 64 लाख, पत्नी के जेवर के सात लाख और अन्य स्थान के लोन के 25 लाख रूपए दिए थे। बेनाराम को रूपयों की जरूरत होने पर दिनेश गहलोत से बात की वह रूपए देने में आनाकानी करने के साथ बाद में उसने रूपए देने से इंकार कर दिया। इससे बेनाराम अवसाद में आ गया। उसने 21 जून को अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिस पर तबीयत बिगडऩे पर उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी जेब में एक सुसाइड नोट लिखा था जिसमें दिनेश गहलोत से तंग परेशान करने का आरोप लगाया था। बेनाराम की 22 जून को एमडीएम अस्पतात में मौत हो गई। मृतक के चाचा पूनाराम जाट की रिपोर्ट पर कुड़ी भगतासनी पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुषप्रेरित किए जाने का केस दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। अग्रिम जांच की जा रही है।
