Translate


Home » जोधपुर » प्रजापति युवा शक्त्ति संस्थान जोधपुर, नई सड़क श्रीयादें मन्दिर के रामसा जलवाणिया अध्यक्ष, तरुण कारवाल सचिव नियुक्त

प्रजापति युवा शक्त्ति संस्थान जोधपुर, नई सड़क श्रीयादें मन्दिर के रामसा जलवाणिया अध्यक्ष, तरुण कारवाल सचिव नियुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
110 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। प्रजापति युवा शक्ति संस्थान, जोधपुर की संरक्षक समूह के सानिध्य में दिनांक 25जून, 2024 को नई सड़क स्थित श्री श्रीयादे माता मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र लूणीया ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नए पदाधिकारीयों में ज्ञानेश्वर जलवाणिया मुख्य संरक्षक, रामसा जलवाणिया अध्यक्ष, तरुण कारवाल सचिव, रवि कारवाल कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। बैठक में ही नए पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी में बढ़ोतरी कर सह-कोषाध्यक्ष दिनेश मण्डावरा, सह-सचिव जगदीश चन्दवाड़िया और उपाध्यक्ष पद पर पंकज घोड़ेला को जिम्मेदारी दी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्य संरक्षक रमेश कवाडिया ने की। बैठक में वरिष्ठ कालूराम कारवाल के साथ सुरेन्द्र एणिया, दिनेश कारवाल, सिकंदर जलवाणिया,मनीष घोड़ेला,जयकिशन जलवाणिया, हेमंत कारवाल, किशन जलवाणिया, अनिल जिंजलोदिया, (मन्दिर महाराज ओम् प्रकाश)और प्रजापत समाज के युवा बंधु मौजूद रहे। नव नियुक्त कार्यकारिणी ने आगामी सामाजिक कार्य “नव पीढ़ी को माटी कला संस्कृति से रूबरू करवाना” “आगामी कार्यों के साथ गौसेवा करना” गौसेवा हेतु सार्वजानिक गौ सेवा दान-पेटी की स्थापना” और कई कार्यों की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले