Translate


Home » जोधपुर » सब्जी विक्रेता वृद्ध को बनाया हनी टे्रप का शिकार

सब्जी विक्रेता वृद्ध को बनाया हनी टे्रप का शिकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
134 Views

महिला ने पति के नाम से स्कूटर खरीदने के साथ रूपए ऐंठे, दुकान कब्जाने का प्रयास

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड बासनी में सब्जी कारोबारी एक वृद्ध को महिला ने हनी टे्रप में फं सा कर हजारों रूपए ऐंठ लिए। पति के नाम से स्कूटर को फाइनेंस करवा दिया। किश्तें वृद्ध अब तक भर रहा है। महिला की डिमाण्ड ज्यादा बढऩे पर अब पीडि़त ने पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया है। कुड़ी भगतासनी पुलिस इस बारे में तफ्तीश कर रही है। पीडि़त का पिछले सात आठ माह से शोषण किया जा रहा है।
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 5 में रहने वाले एक वृद्ध की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह मधुबन हाउसिंग बोर्ड में सब्जी मंडी में दुकान लगाता है। सात आठ माह पहले उसकी दुकान पर मधुबन हाउसिंग बोर्ड हाल सेक्टर 6 जीडी मेमोरियल कॉलेज के पास रहने वाली पूनम नाम की महिला आई थी। वह दुकान से सब्जी ले जाती थी। उसने एक दिन कहा कि उसके घर पर परेशानी चल रही है और पति की सैलेरी भी नहीं आई है। उसे पांच हजार रूपए उधार चाहिए। इस पर वृद्ध ने उसे मदद के नाम पर पांच हजार रूपए दिए।

काफी दिनों तक वह नहीं और ना ही रूपए लौटाएं तो वह उसके घर रूपए लेने पहुंचा। तब पूनम ने कहा कि उसके पति की सैलेरी फैक्ट्री से नहीं मिली है। शाम को आते हुए दे देती हूं। इस पर वृद्ध शाम को उसके घर गया तो पता लगा कि पूनम अपनी बच्ची का जन्म दिन मना रही थी। तब वृद्ध को अंदर बुलाकर उसे केक खिलाने के साथ कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। उसके बाद उसे गहरी नींद आ गई। रात दो बजे उसकी नींद टूटी और वह अपने घर चला गया। अगले दिन वह दुकान पर गया तो पूनम वहां आई और तीन हजार रूपयों की डिमाण्ड रखने के साथ वीडियो फोटो के  लिए धमकाने लगी। तब पीडि़त वृद्ध ने उसे तीन हजार रूपए और दे दिए। इसके बाद पूनम ने दिपावली पर अपने पति को स्कूटर दिलाने की मांग रखी। इस पर उसके पति को बीस हजार रूपए फाइनेंस कं पनी से स्कूटर दिलाया गया। फिर उसकी डिमाण्ड बढ़ती गई और वह कभी दस हजार तो कभी पांच हजार रूपए ले जाती और गाड़ी किश्तें भी भरवाने लगी। पूनम ने उसकी दुकान को कब्जाने ंका भी प्रयास किया और कहा कि वह गली गली जाकर सब्जी बेचें, वह दुकान पर आकर बैठेगी। पीडि़त ने अब कुड़ी भगतासनी थाने में पूनम, उसके पति राजेश के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले