Translate


Home » जैसलमेर » पेंशन योजना कार्यक्रम में संवाद होने पर लाभार्थी बुजुर्ग टीकमाराम ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पेंशन योजना कार्यक्रम में संवाद होने पर लाभार्थी बुजुर्ग टीकमाराम ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
128 Views
मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर (अमित डांगरा )। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान डीबीटी के माध्यम से जैसलमेर जिले के 71 हजार 500 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में 24.50 करोड़ रूपये की राशि हस्तान्तरित की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष जैन भवन मलका प्रौल जैसलमेर में आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला कलेक्टर प्रतापसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुन्नीराम बागड़िया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई, यूआईटी सचिव जितेंद्रसिंह नरूका, नगरपरिषद आयुक्त लजपालसिंह सहित जनप्रतिनिधी, जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। सवाद कार्यक्रम ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान जैसलमेर के लाभार्थी बुजुर्ग टीकमाराम ने पेंशन बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और उन्हें दिल से दुआए दी मुख्यमंत्री ने टीकमाराम और बीकानेर के लाभर्थियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी हम आपका ख्याल रखेंगे। कार्यक्रम की सफलता पर जिला कलेक्टर प्रतापसिंह एवं विधायक छोटूसिंह भाटी प्रसन्नचित नजर आये उल्लेखनीय है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत एक अप्रैल 2024 से प्रतिमाह 150 रूपये की अभिवृद्धि करते हुए 1150 रूपये प्रतिमाह की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में डीबीटी हर माह होगी। कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित सभी लाभर्थियों को भोजन के पैकेट प्रदान किये गए
कार्यक्रम के दौरान नेटवर्क की आँखमिचोनी होने पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लाभर्थियों को धैर्य रखने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले