Translate


Home » जोधपुर » प्री मानसून ने शहर को भिगोया, गली मोहल्लों में बहा पानी का रैला

प्री मानसून ने शहर को भिगोया, गली मोहल्लों में बहा पानी का रैला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
204 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। दक्षिण पश्चिमी मानसून का प्रदेश में प्रवेश हो चुका है। अब तक प्री मानसून से अछूते रहे मारवाड़ में गुरूवार को दोपहर बाद इंद्रदेव मेहरबान हुए और जमकर बरसे। शहर में गली मोहल्लों चौराहों पर पानी ही पानी हो गया। जमकर बरसे मेघ से मौसम खुशनुमा होने के साथ लोगों के चेहरों पर रौनक छा गई। बारिश में भीगने का छोटे से लेकर बड़ों तक ने आनंद लिया। जोधपुर शहर में पिछले कई दिनों से बारिश का हो रहा इंतजार खत्म हो गया है। गुरुवार को दोपहर व शाम को तेज बारिश हुई। इस प्री मानसून की बारिश के कारण लोगों को धूप से राहत मिली लेकिन उमस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। राजस्थान में मानसून के प्रवेश का असर अब मारवाड़ में नजर आ रहा है। गुरूवार की दोपहर बादलों की आवाजाही के साथ जोधपुर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। धीरे-धीरे यह बारिश पूरे शहर में होने लगी। एक बजे के बाद हल्की हवा के साथ बादलों ने अपना डेरा डालना शुरू कर दिया जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। बारिश शुरू होते ही शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद शाम पौने चार बजे एक बार फिर बारिश ने पूरे शहर को भिगोया। इस दौरान तेज बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की लेकिन उमस का जोर रहा। तेज में पारा पहुंचा था 40 पार इससे पहले शहर में आज सुबह मौसम साफ रहा। तेज धूप के चलते पारा 40 तक पहुंच गया था लेकिन धीरे-धीरे बादल छाने और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने के बाद हवा चलने से पारा फिर से नीचे आने लग गया। मौसम विभाग की माने तो धीरे-धीरे जिले में बादल और भी गहरे छाएंगे। इसका असर तापमान पर साफ नजर आएगा। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले