मधुहीर राजस्थान
जोधपुर/नई दिल्ली। हाल ही में हुए नीट परीक्षा के पेपर लीक के बाद एनडीए सरकार कठघरे में है। कांग्रेस पार्टी सहित पूरा विपक्ष पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर है। पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में गुरुवार को दिल्ली में संसद घेराव किया जिसमें भाग लेने के लिए जोधपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता युवा कांग्रेस जोधपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी रामनिवास बुधनगर के निर्देशन में दिल्ली पहुंचे।
दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संसद घेराव के लिए रवाना हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं बैरिकेड तोड़कर संसद की और निकले तो पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के साथ रामनिवास बुधनगर सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गए।
संसद घेराव के लिए युकां जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया, शहर जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा, मनीष बिश्नोई, प्रदेश सचिव कासम ख़ान, प्रदेश प्रवक्ता व जिला महासचिव ठाकुर बिश्नोई, इंद्रजीत बिश्नोई, लूणी विधानसभा अध्यक्ष भैराराम पटेल, शेरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आदित्य चौधरी सुनिल मोगड़ा सूर्य प्रकाश सांखला मगराज सहित जोधपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लेकर केंद्र सरकार के पेपर लीक घोटाले पर आवाज बुलंद की।
