Translate


Home » जोधपुर » ज़िला कलेक्टर ने ली बारिश के दौरान ड्रेनेज और जलभराव समस्या के संबंध में बैठक

ज़िला कलेक्टर ने ली बारिश के दौरान ड्रेनेज और जलभराव समस्या के संबंध में बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
150 Views

आमजन की सुरक्षा के सभी कार्यों को प्राथमिकता से करे पूर्ण- ज़िला कलेक्टर

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर।  ज़िला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने कक्ष में सुरसागर विधायक श्री देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक श्री अतुल भंसाली, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री उत्साह चौधरी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर तृतीय डॉ.सुनीता पंकज सहित संबंधित विभाग के अधिकारियो के साथ बारिश की पूर्व तैयारियो के संबंध में विस्तार से चर्चा की ।
बैठक में बारिश से पूर्व ड्रेनेज और जलभराव की समस्याओं पर चर्चा की गई । ज़िला कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता शहर वृत्त जोधपुर डिस्कॉम श्री एम एम सिंघवी को बारिश के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए निर्देश दिये । साथ ही विद्युत संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर की सेवा को और भी सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिये ।
ज़िला कलेक्टर ने कहा कि जहां भी नालों का कार्य चल रहा है वहाँ बैरिकेटिंग व साइन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये । श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियो को निर्देश दिये कि आमजन की सुरक्षा के सभी कार्यों को प्राथमिकता से किया जाये । उन्होंने आपदा संबंधित सभी क्षेत्रों को चिन्हित कर सभी तैयारियो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये । श्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाये अन्यथा संबंधित अधिकारी के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले