Translate


Home » जोधपुर » जेडीए दस्ते ने खोखरिया फांटा से बनाड़ चौराहा तक हटाए अतिक्रमण

जेडीए दस्ते ने खोखरिया फांटा से बनाड़ चौराहा तक हटाए अतिक्रमण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
311 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों सख्त कार्यवाही के क्रम में प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को खोखरिया फांटा से बनाड़ चौराहा तक सड़क मार्गाधिकार मंे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। जेडीए दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर भी सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।
माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों एवं प्राधिकरण सचिव डॉ. हरीतिमा के आदेशानुसार जेडीए दस्ते द्वारा द उम्मेद होटल खोखरिया फांटा से बनाड़ चौराहा तक मौका निरीक्षण करते हुए मुख्य सड़क भाग के दोनों तरफ एवं फुटपाथ पर अनाधिकृत एवं अवैध रूप से निर्मित छप्परें, साईन बोर्ड, सब्जियों की अस्थायी दुकानें, दुकानों के आगे रखा सामान, चाय स्टेण्ड़, लोहे की फ्रेमें, केबिन, तिरपाल, ठेला, पत्थर के स्टेण्ड व चबूतरियां, सिरकियों के छप्परें इत्यादि अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। दस्ते द्वारा सड़क मार्गाधिकार को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन हेतु सुचारू किया गया।
दस्ते द्वारा उपस्थित दुकानदारों व संचालकों को सख्त हिदायत दी गयी कि अतिक्रमण मुक्त सड़क मार्ग में किसी प्रकार से पुनः अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लायी जावेगी। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा मय अतिक्रमण दस्ते मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले