Translate


Home » जोधपुर » हुक्काबार पर कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार

हुक्काबार पर कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
127 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। भगत की कोठी पुलिस ने हुक्काबार पर कार्रवाई की है। साथ ही संचालक को गिरफ्तार किया है जबकि पांच अन्य युवकों के खिलाफ कोटपा में कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी छतरसिंह ने बताया कि विष्णु टावर सरस्वती नगर डिस्ट्रिक शॉपिंग सेन्टर स्थित पीबीएक्स कैफे में हुक्का बार चलाने की सूचना मिलने पर दबिश दी गई। कैफे में काउन्टर के पास धूम्रपान सामग्री तम्बाकू उत्पाद युक्त फ्लेवर, पाइप व हुक्का, चिलम, एक फिल्टर पैकेट मिले तथा पास ही पांच युवक हुक्के का सेवन करते मिले। मौके से हुक्का बार संचालक ज्याणी नगर चिरढाणी पीपाड सिटी निवासी दीपक उर्फ दीपू विश्नोई पुत्र भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले