Translate


Home » जोधपुर » नहीं उठाया शव, दोषी कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग

नहीं उठाया शव, दोषी कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
198 Views

खुले नाले में गिरने से युवक की मौत का मामला

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। एक दिन पहले मानसून की पहली बारिश में एयरफोर्स के पास खुले पड़े नाले में गिरने से हुई एक युवक की मौत के मामले में शुक्रवार को एमजीएच की मोर्चरी के बहार धरना-प्रदर्शन किया गया। मृतक के परिजनों व समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर यहां धरना दिया और शव उठाने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस हादसे के दोषी और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई व गिरफ्तारी के साथ ही मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की।
शहर में गुरुवार शाम को तेज बरसात हुई थी। इस कारण सडक़ों पर पानी भरने के साथ ही खुले नाले भी भर गए। पानी सडक़ के लेवल तक आ गया। इस बारिश में एयरपोर्ट रोड पर खुले नाले में गिरने से शेरगढ़ के सुवालिया गांव निवासी तगाराम पुत्र नरपतराम मेघवाल की मौत हो गई थी। वह यहां एयरपोर्ट रोड पर ऑफिसर मैस के पास अपने भाई के साथ किराए के कमरे में रहता था। वह गुरुवार शाम को बारिश बंद होने के बाद अपने कमरे से पैदल ही सामान लेने के लिए निकला था। इस बीच सडक़ किनारे खुले नाले के पास से निकलने लगा। पानी भरा होने की वजह से उसे नाले का पता नहीं लगा और उसमें गिरने के बाद डूबने से मौत हो गई। शव को एमडीएम की मोर्चरी में रखवाया गया था।
यहां आज सुबह से ही मृतक के परिजन व समाज के लोग एकत्रित होने लग गए थे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर यहां धरना दिया और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषी कर्मचारियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने के साथ एक करोड़ रुपए के मुआवजे व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की रखी है। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो इसके लिए नगर निगम खुले नाले पर उचित प्रावधान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले