Translate


Home » जोधपुर » एनडब्ल्यूआरईयू के जोनल अध्यक्ष का स्वागत

एनडब्ल्यूआरईयू के जोनल अध्यक्ष का स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
244 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन (एनडब्ल्यूआरईयू) के मंडल कार्यालय में रावणा राजपूत रेलवे कर्मचारी विकास समिति के बैनर तले मंडल मंत्री मनोज कुमार परिहार के जोनल अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में मंडल मंत्री मनोज कुमार परिहार, मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास, विशिष्ट अतिथि एसपीओ बसंत सिंह व समारोह की अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनोपसिंह पंवार मंचासीन रहे। उनका समाज के साथियों ने साफा-माला-मोमेंटो से स्वागत किया। साथ ही क्षत्रियों की प्रतीक तलवार भेंट कर की। लाभ सिंह चौहान, अशोक सिंह मेड़तिया, विक्रम सिंह मांगलिया, भवानी सिंह सोडास, धन सिंह नरुका, रमेश सिंह, दीपेंद्र सिंह ने जोनल अध्यक्ष का स्वागत किया। मंच का संचालन बन्ने सिंह पंवार व आशा खींची ने किया। कार्यक्रम में अशोक सिंह मेड़तिया, बन्ने सिंह पंवार, विक्रम सिंह भाटी, विक्रम सिंह गौड़, भंवर सिंह दहिया, दीपक सिंह भाटी, प्रवीण सिंह, जुगल सिंह, फतेह सिंह मांगलिया, महेंद्र सिंह, रेवंत सिंह, रमेश सिंह चौहान, किशन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले