Translate


Home » बाड़मेर » खाद्य सुरक्षा टीम की शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावट खोरों के खिलाफ कार्यवाही

खाद्य सुरक्षा टीम की शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावट खोरों के खिलाफ कार्यवाही

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
201 Views

मधुहीर राजस्थान
बाड़मेर (असरफ मारोठी)। खाद्य सुरक्षा टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावट खोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) डॉ संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ की ओर से धोरीमना में दबिश देने के दौरान शक्ति भोग और गौमेत्री घी के नमूने लिए गए , खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा ने तिरसिंगड़ी, थोब एवं पाटोदी में कार्यवाही करते हुए घी मुरली कृष्णा, घी आर एन ए सारस घी डेयरी भोग, घी सुदर्शन,घी बिलोना, घी मुरली भोग, घी संयम, रिफाइन सोयाबीन तेल हिरण और चाय ट्रेक्टर के नमूनों को लिया गया, साथ ही 225 तेल और 75 लीटर घी मिलावट होने के संदेह के आधार पर मौके पर सीज कर इन नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाया गया हैं l नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद न्यायिक कार्रवाई को संपादित किया जाएगा l खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से दुकानों और गोदाम को खुलवाकर चेक किया जाकर कार्यवाही की जा रही है, मिलावटखोरो की गुप्त सूचना दें – सीएम्एचओ डॉ संजीव मित्तल ने आम जन से आह्वान किया है कि नकली और मिलावटी घी बेचने वाले मिलावटखोरो के खिलाफ जिला कलक्टर बाड़मेर अथवा अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) बाड़मेर को सुचना दे, ताकि मिलवाटखोरो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके l सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा l शुद्ध आहार मिलावट वार अभियान के तहत मिलावटखोरो के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले