Translate


Home » जोधपुर » राई का बाग रेलवे स्टेशन का नाम सुधार करने की मांग को लेकर देवासी समाज का विरोध जारी

राई का बाग रेलवे स्टेशन का नाम सुधार करने की मांग को लेकर देवासी समाज का विरोध जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
495 Views

एक जुलाई को निकालेंगे रैली

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर के राई का बाग रेलवे स्टेशन का नाम सुधार करने की मांग को लेकर देवासी समाज का विरोध जारी है। समाज ने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार के मंत्री ओटाराम देवासी के रेलवे को पत्र लिखने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। समाज के प्रतिनिधियों ने मामले को लेकर जोधपुर से प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से लेकर मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई लेकिन मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।
देवासी समाज के लाल सिंह रायका ने बताया- पिछले कई दिनों से इसको लेकर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उच्च स्तर पर इस मामले को लेकर जानकारी दी लेकिन किसी ने भी उनकी मांग पर विचार नहीं किया। इसको लेकर समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। सरकार और रेलवे का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित करवाने के लिए 1 जुलाई को रैली निकाली जाएगी मांगे नहीं मानने तक समाज पीछे नहीं हटेगा।
समाज के पदाधिकारी ने बताया कि इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों में रहने वाले समाज के लोग भारी संख्या में हिस्सा लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले