Translate


Home » जोधपुर » भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशवासियों को टी-20 वर्ल्ड कप जीत की बधाई दी

भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशवासियों को टी-20 वर्ल्ड कप जीत की बधाई दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
160 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या के नेतृत्व में संस्था माध्यम से टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर संस्था पदाधिकारियों ने तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जयकारों के साथ हर्ष उल्लास मनाकर भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशवासियों को वर्ल्ड कप जीत की मंगलमय शुभकामनाएं दी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान के आशीर्वाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने टी- 20 वर्ल्ड कप जीतकर पूरे भारत देश को नई उमंग उत्साह के साथ खुशी से भर दिया है जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने लगभग हारे हुए मैच को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत में परिवर्तन कर दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा विश्व में लहराकर क्रिकेट जगत के इतिहास में स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम विश्व में रोशन किया है जो युगों युगों तक भारतीय क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का मार्ग बना रहेगा इस शानदार ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सहित सभी देशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं।
इस दौरान हर्ष उल्लास मनाकर शुभकामनाएं देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल प्रीति आर्या समाजसेवी हेमन्त साहू सूरज मिस्त्री दीपक कुमार सुशील राय मनीष साहू निखिल कुमार सुशीला देवी नवल आर्या रितिक साहू रोहतास प्रजापति अंकित वाल्मीकि राजवीर सिंह करण बिष्ट निलेश गुप्ता अमन कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहेएक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या के नेतृत्व में संस्था माध्यम से ज्20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर संस्था पदाधिकारियों ने तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जयकारों के साथ हर्ष उल्लास मनाकर भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशवासियों को वर्ल्ड कप जीत की मंगलमय शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले