Translate


Home » जैसलमेर » जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर में विधायक छोटूसिंह भाटी व जिला कलक्टर प्रतापसिंह ने शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाई

जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर में विधायक छोटूसिंह भाटी व जिला कलक्टर प्रतापसिंह ने शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
147 Views
मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर (अमित डांगरा )। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को जवाहिर चिकित्सालय में स्थापित पोलियो बूथ पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने पारेवर निवासी श्रीमती नारायणी के एक घंटे पहले जन्मी पुत्री को, जिला कलेक्टर प्रतापसिंह ने सांवला पाड़ा निवासी श्रीमतीयोगिता के एक दिन पूर्व जन्मे पुत्र को व समाज सेवी चंद्रप्रकाश शारदा द्वारा सोनू निवासी श्रीमती लता के रविवार को जन्मे पुत्र को पोलियो की दवा पिला कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। विधायक भाटी व जिला कलेक्टर द्वारा सभी अभिभावकों को अपने 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की गई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बुनकर द्वारा इस अवसर पर अभिभावकों से अपील कीगई कि अभियान 3दिन चलेगा अपने नौनिहालो को पोलियो की वैक्सीन पिलाकर हमेशा के लिए पोलियो मुक्त करें उन्होंने कहा कि सोमवार, मंगलवार को घर घर जा कर चिकित्सा टीम द्वारा पोलियो की वैक्सीन पिलाई जाएगी अभिभावक अपने 5साल तक के बच्चों को अवश्य वैक्सीन पिलावे डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकपाल सिंह, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नारायणराम, डॉ भवानीशंकर ने भी उपस्थित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई तथा हर अभिभावक को अपने बच्चो को पोलियो ग्रसित न हो इसके लिए पोलियो दवा पिलाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। पोलियो कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर डॉ चंदन सिंह, समाजसेवी मनोज भाटिया, डॉ लक्ष्मणसिंह, डॉ दिनेश जांगिड़, डीपीसी उमेश आचार्य , डॉ मोहम्मद इरफान , उमेश पारीक, नर्सिंग ट्यूटर ताराचंद व चिकित्सा विभाग के कार्मिक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले