Translate


Home » जैसलमेर » मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जैसलमेर के 64 हजार किसान लाभान्वित

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जैसलमेर के 64 हजार किसान लाभान्वित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
168 Views

मुख्यमंत्री ने किया लाभार्थी किसानों से संवाद

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर (अमित डांगरा )। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के 64 हजार से अधिक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रथम किश्त की एक-एक हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तातंरित की मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राज्य स्तरीय समारोह के दौरान 20 हजार फार्म पोण्ड निर्माण के लिये कम्प्यूट्रीकृत पद्वति से किसानों का चयन किया। उन्होंने इस दौरान 51 नवगठित महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों को हिस्सा राशि के रुप में 3-3 लाख रुपए प्रति सोसायटी स्वीकृत किए । इसके साथ ही उन्होंने 51 कस्टम हायरिंग सेंटरों के शुभारम्भ के लिए 147 लाख रुपये की राशि हस्तातंरण की । उन्होंने प्रदेश के किसानों को 350 करोड़ रुपये ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समारोह में वर्चुअली लाभार्थी किसानों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिला स्तरीय समारोह उत्कृष जैन भवन में आयोजित हुआ। समारोह में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सौंलकी, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर प्रतापसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुन्नीराम बागड़िया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई, युआईटी सचिव जितेन्द्रसिंह नरुका, पंचायत समिति सम प्रधान तनसिंह सौढ़ा, प्रबंध निदेशक जैसलमेर सहकारी बैंक प्रशांत कल्ला, उप रजिस्ट्रार सहकारिता रफीक मोहम्मद, नगरपरिषद आयुक्त लजपालसिंह सौढ़ा, रोजगार अधिकारी भवानीप्रताप चारण, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा, महामंत्री सुशील व्यास. भाजपा पदाधिकारी सवाईसिंह गोगली, अरुण पुरोहित, हिम्मताराम चौधरी, मूलाराम चौधरी, बाबूलाल शर्मा सहित किसानगण एवं मातृशक्ति उपस्थित थी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाएं बीच में उठ कर जाती हुई दिखी विधायक भाटी और भाजपा पदाधिकारियों का जथा भी चलते कार्यक्रम में बाहर आकर अपनी गाड़ियों में सवार होकर जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत का स्वागत करने जोधपुर जाते नजर आया इस दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय समारोह को जिला,ब्लाक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वेबकास्टिंग के माध्यम से जोड़ा गया जिसे किसानों ने उत्साह के साथ देखा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान परिवारो को प्रतिवर्ष देय राशि 6 हजार के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हजार रूपए प्रतिवर्ष देने की बजट घोषणा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले