Translate


Home » बाड़मेर » पीड़ित परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता

पीड़ित परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
121 Views

मधुहीर राजस्थान
बाड़मेर (असरफ मारोठी)। जोधपुर डिस्कॉम ने विधुत करंट से मौत मामले में आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गये, बाड़मेर जिले में भियाड़ उप तहसील के आरंग गॉव में लगभग एक वर्ष पूर्व करंट लगने से चार लोगों की हुई मौत मामले में पीड़ित परिवार को डिस्कॉम द्वारा 20 लाख रुपये की आर्थिक साहायता प्रदान की गई। भियाड़ डिस्काम सहायक अभियन्ता सुरेन्द्र चौधरी ने बताया की गत वर्ष 01 सितम्बर 2023 को आरंग गॉव के एक रहवासी घर में चक्की चलाते समय छैलूकंवर उनके दो बच्चे सहित पिता हेतुसिंह की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार परिजनों की जान गवाने वाले परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते जोधपुर डिस्कॉम विभाग ने पीड़ित परिवार को आर्थिक साहायता राशी के चेक जारी कर 5 लाख का चैक मृतक हेतुसिंह की पत्नि कमल कंवर व 15 लाख का चेक मृतका छेलू कंवर के पति अर्जून सिंह को आर्थिक साहायता का चैक सुपर्द कर आर्थिक सहायता प्रदान की गई, इस दौरान भियाड़ सरपंच तनेराज सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियन्ता गेमराराम गर्ग, सहित डिस्कॉम अधिकारी व कर्मचारीयों की मौजुदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले