Translate


Home » जैसलमेर » नगरपरिषद सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में वृक्षारोपण से बचेगा आस पास का पर्यावरण

नगरपरिषद सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में वृक्षारोपण से बचेगा आस पास का पर्यावरण 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
159 Views
मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर (अमित डांगरा)। नगरपरिषद कर्मचारियों द्वारा सोमवार को गजरूपसागर स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।वृक्षारोपण आयोजन के दौरान आयुक्त लजपाल सिंह सोढा ने अपने उधद्बोधन में कहा कि सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में वृक्षारोपण कर आस पास के पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जायेगा जिससे सिवरेज के गंदे पानी की गंदी दुर्गंध की समस्या का समाधान भी होगा सोढा ने बताया कि सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की चार दिवारी में सोमवार को 9सौ से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे और भविष्य में 20 हजार से अधिक पौधारोपण करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। सभापति हरिवल्लभ कल्ला उपसभापति खीमसिंह राठौड़ की उपस्थिति में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगरपरिषद अधिशासी अभियंता प्रशांत टाटु, AEN हंसराज कनिष्ठ अभियंता सुशील यादव, स्वच्छ भारत मिशन AEN रेशुसिंह, कनिष्ठ अभियंता नीरज बंसल सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सभापति कल्ला ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के आदेशानुसार नगरनिकाय क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण की मुहिम अंतर्गत जैसलमेर शहर के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की चार दिवारी में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसके अंतर्गत नगरपरिषद परिवार के साथ पौधारोपण कार्यक्रम कर पौधे रोपित किए गए। कल्ला ने बताया कि वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण महत्वपूर्ण है, वृक्ष जीवन-प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले