323 Views
मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। जिले के देगराय ओरण में सोमवार को तीन हिरणों की दर्दनाक मौत हो गई। दो हिरण पानी के खुले हौद में डूबे वहीं एक चिंकारा हिरण की दीवार से टकराने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से तीनों के शवों को दफनाया। वन्यजीव प्रेमी सुमेरसिंह भाटी ने बताया कि बरसाती पानी के खुले हौद में दो हिरण डूबे। वहीं एक चिंकारा हिरण के पीछे आवारा कुत्ते भागे। आवारा कुत्तों से बचने के लिए चिंकारा हिरण भागा मगर चारों तरफ रिन्यु सोलर कंपनी की दीवार होने के कारण चिंकारा भाग नहीं सका और दौड़ते हुए दीवार से टकराने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।


