मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर (अमित डांगरा )। एसबीआई बैंक के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लीड बैंक मैनेजर उदित गहलोत और विशिष्ट अतिथि महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशोक गोयल ने बालिकाओं कों छात्रवृति के प्रमाणपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम मेँ लीड बैंक मैनेजर उदित गहलोत ने बालिकाओं कों सम्बोधित करते हुऐ कहा की बालिकाओं कों अपनी नियमित शिक्षा के साथ कौशल शिक्षा पर जोर देना चाहिए उन्होंने कहा की स्नातक के उपरांत कौशल शिक्षा का बड़ा महत्त्व होता, जो रोजगार प्राप्त करने मेँ सहायक बनता हैं। उपनिदेशक महिला अधिकारिता अशोक गोयल ने उपस्थिति किशोरी बालिकाओं और महिलाओं कों विभाग द्वारा संचालित रोजगार परक योजनों के बारे मेँ जानकारी प्रदान की. उन्होंने कहा की महिलाए स्वयं के व्यवसांय जैसे सिलाई केंद्र, पशु पालन, दुकान आदि के लिए योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम मेँ ग्रामीणों ने एस बी आई फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही छात्रवृति योजना की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान उरमूल कार्मिक जतिन माहेश्वरी, राजवीरसिंह जंगा, तुलछसिंह और रेखा ने ग्रामीणों कों सम्बोधित किया।


