92 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में वाहन चोर दो जगहों से बाइक को चुरा ले गए।
सदर कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में फतेह सागर रोड निवासी मांगीलाल पुत्र हरजीराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक अज्ञात चोर ले गए। इसी तरह प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में ऊंटों की घाटी निवासी मनोहर पुत्र गंगाराम भील ने पुलिस को बताया कि वह कायलाना झील सिद्धनाथ रोड पर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।



