Translate


Home » जोधपुर » वृद्ध पैदल राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

वृद्ध पैदल राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
126 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के रातानाडा स्थित लड्डा कॉलोनी क्षेत्र में बाइक सवार ने एक पैदल वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया है। बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।
रातानाडा थाने के हैडकांस्टेबल सुभाष सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट कॉलोनी रोड स्थित भगवती कॉलोनी निवासी 60 साल के गोविंदसिंह पुत्र हरिसिंह पैदल लड्डा कॉलोनी क्षेत्र से निकल रहे थे। तब एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल गोविंद सिंह की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड का जय कर्नावट भी घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले