Translate


Home » जोधपुर » एक ही गांव के चार घरों में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

एक ही गांव के चार घरों में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
895 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर।  निकटवर्ती लूणी कस्बे में चोरों ने एक ही रात में एक साथ चार घरों को निशाना बनाया। सभी घरों से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात चोरी किए हैं। घटना के समय परिवार के लोग घरों में ही सो रहे थे। मंगलवार सुबह लोगों के जागने के बाद चोरी का पता चला जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। इधर सूचना मिलने के बाद लूणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को चोरों ने लूणी कस्बे के मेघवालों की बस्ती के चार घरों में चोरी की है। चोरी मूलाराम मेघवाल, ओमाराम मेघवाल, सोनाराम व रामाराम के घर में हुई। रात के समय चारों घरों के लोग अंदर ही सो रहे थे लेकिन चोरों ने परिवार के लोगों को भनक ही नहीं पडऩे दी। चोरों ने घरों के अंदर संदूक, अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात और नकदी पार कर ली।
पुलिस द्वारा मौके पर बुलाई गई डॉग स्क्वॉड की जांच में मकान से कुछ दूरी पर चोरी किए गए संदूक व अन्य सामान मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी करने के बाद चोरों ने संदूक को उस स्थान पर ले जाकर तोड़ा और जेवर चोरी कर लिए। एक ही रात में कस्बे के चार मकानों में चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कस्बे में सरेंचा गांव में बड़ी चोरियां हुई लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया। कुछ दिनों पहले चोरी की घटनाओं को लेकर सरेंचा के ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले