मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। अल्पसंख्यक मामलात विभाग जोधपुर के अधीन जिला मुख्यालय जोधपुर व जेतड़ासर में राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सत्येन्द्र सिंह कर्दम ने बताया कि राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय जोधपुर व जेतडासर में कक्षा 6 से 8 तक के बालकों को अध्ययन करवाने के लिए विद्या संबल योजना के तहत जोधपुर में हिन्दी, गणित व विज्ञान व जेतड़ासर आवासीय विद्यालय के लिए हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय के लिए गैस्ट फैकल्टी के रूप में निजी अभ्यर्थी या सेवानिवृत अध्यापक से 8 जुलाई को दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकते है। प्रत्येक रिक्त पदों के विरूद्ध यथासंभव तीन अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा यथा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड एवं रीट उत्तीर्ण जिसकी समयावधि समाप्त न हो, परीक्षा में प्राप्त प्राप्ताकों के आधार पर किया जाएगा।



