Translate


Home » जोधपुर » कार में महिला का दिनदहाड़े अपहरण : कार में भाई उठा ले गए, पुलिस ने किया दस्तयाब

कार में महिला का दिनदहाड़े अपहरण  : कार में भाई उठा ले गए, पुलिस ने किया दस्तयाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
327 Views

फुटेज दिखा अपहरण, पीडि़ता ने बयान दिया कि भाई को बुलाया गया

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। भगत की कोठी थाना क्षेत्र में एक महिला का मंगलवार को दिनदहाड़े कार में अपहरण हो गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के अपहरण पर मोहल्ले के लोगों ने कार का पीछा भी किया लेकिन आरोपी महिला को लेकर फरार हो गए। अपहरण की यह घटना का वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण करने वाले युवकों व महिला को दस्तयाब कर लिया। अपहरण करने के आरोपी महिला के भाई निकले है। पीडि़ता ने पुलिस को बयान दिया कि उसी ने अपने भाई को बुलाया था।
भगत की कोठी थानाधिकारी छतरसिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को घेर लिया और कार में बैठे युवकों व महिला को थाने लेकर आए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ। कार में सवार युवक उसके भाई व भाई के दोस्त है। पूछताछ में पता चला है कि महिला गुड़ामालानी की रहने वाली है। वहां थाने में 25 जून को उसकी गुमशुदगी दर्ज है। इस संबंध में गुड़ामालानी पुलिस को सूचना देने के बाद वह भी थाने पहुंच गई और महिला को दस्तयाब किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है। पति से हमेशा अनबन होने से वह उसे छोड़कर भगत की कोठी क्षेत्र में रहने आई थी।
पति मुंबई में करता है मजदूरी :
आरंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि महिला का पति मुंबई में मजदूरी करता है। वह मूल रूप से भीनमाल है और महिला का पीहर जालोर जिले में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले