Translate


Home » जोधपुर » खान विभाग में रजिस्ट्रेशन की सुविधा

खान विभाग में रजिस्ट्रेशन की सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
173 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिला स्तर से पर्यावरण स्वीकृतियां प्राप्त क्वारी लाइसेंस व लीजधारकों को राज्य स्तरीय एंवायरमेंट इंपेक्ट अथॅरिटी सीया से ईसी के लिए परिवेश पोर्टल पर फार्म 2 अपलोड कराने में सहयोग के लिए खान एवं भूविज्ञान विभाग जोधपुर के वीसी कक्ष में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अधीक्षण खनि अभियंता भीम सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय समिति डिया से ईसी प्राप्त माइंस को एनजीटी के आदेश के बाद अब राज्य स्तरीय एंवायरमेंट इंपेक्ट एसेसमेंट कमेटी सीया से पर्यावरण स्वकृति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खान सचिव आनन्दी के मार्गदर्शन में खान विभाग खानधारकों के हित में सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। वेलिडेटेड खान लीज व क्वारी लाइसेंस धारकों को परिवेश पोर्टल पर फार्म 2 तत्काल अपलोड करना जरुरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए खान व क्वारी लाइसेंसधारकों के सहयोग के लिए अब विभाग में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एसएमई भीम सिंह ने सभी कलस्टर अध्यक्ष, सचिव या उनके द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों, खनन श्रमिकों के आदि की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवेश पोर्टल में फार्म 2 अपलोड के सर्वाधिक बकाया प्रकरण जोधपुर और बालेसर के हैं। पिछले दिनों ही खान सचिव श्रीमती आनन्दी ने विभागीय सहयोग व मार्गदर्शन के बावजूद जोधपुर संभाग में सर्वाधिक लीज व लाइसेंसधारक होने के बावजूद फार्म 2 अपलोड करने की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की और लीज व क्वारी लाइसेंसधारकों से तत्काल फार्म 2 अपलोड करने का आग्रह किया है। समय पर ईसी जारी होने से खनन बंद होने जैसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले