Translate


Home » बीकानेर » बीकानेर : शिक्षा मंत्री की जानकारी के बिना हुई सभी प्रतिनियुुक्तियां निरस्त

बीकानेर : शिक्षा मंत्री की जानकारी के बिना हुई सभी प्रतिनियुुक्तियां निरस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
125 Views

मधुहीर राजस्थान
बीकानेर। शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्तियों का खेल समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वजह से स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। अब शिक्षा विभाग प्रतिनियुक्तियों को निरस्त करने के लिए सख्त हो गया है। शिक्षा मंत्री की जानकारी के बिना हुई सभी प्रतिनियुक्तियां निरस्त कर कार्मिकों को उनके मूल स्थान पर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने जारी आदेश में कहा है कि बिना सक्षम स्वीकृति के कार्य व्यवस्थार्थ तथा शिक्षण व्यवस्थार्थ लगाए गए शिक्षकों, अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद विभाग के ध्यान में आया है कि सख्त निर्देशों के बावजूद भी कतिपय अधिकारी एवं कार्मिक अभी भी प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। ऐसा लगता है कि शिक्षा अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही है, लेकिन अब अगर किसी ने आदेशों की अवहेलना की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त शिक्षा शासन सचिव तथा निदेशक के आदेश के बिना ही जो कार्मिक डेपुटेशन पर हैं, उनका भी डेपुटेशन समाप्त किया जाता है। साथ ही संभाग मुख्यालयों पर बिना मंत्री की जानकारी के डेपुटेशन पर हैं, उनका भी डेपुटेशन निरस्त किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले