Translate


Home » बाड़मेर » नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
164 Views

मधुहीर राजस्थान

बालोतरा (असरफ मारोठी)। जिला अंतर्गत समदड़ी पुलिस द्वारा नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोपी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशानुसार जिले मे वांछित अपराधियो की धर-पकड़ हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत जारी दिशा निर्देशो के अनुसार बालोतरा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव व श्रीमती नीरज शर्मा वृताधिकारी सिवाना के सुपरविजन में समदड़ी थानाधिकारी श्रीमती गीताकुमारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नाबालिग का अपहरण कर जबरदस्ती बलात्कार करने का आरोपी मुलजिम सत्यप्रकाश को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई। घटना का विवरणः प्रार्थी ने थाना समदड़ी पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री को सत्यप्रकाश पुत्र खीमाराम निवासी करमावास पुलिस थाना समदड़ी जबरदस्ती अपहरण कर ले गया वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही पुलिस समदड़ी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की दस्तयाबी हेतु समदड़ी थानाधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर तकनीकी व आसूचना के आधार पर पुलिस द्वारा नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी सत्यप्रकाश पुत्र खीमाराम जाति मेघवाल उम्र 20 साल निवासी करमावास को दस्तयाब कर दौराने अन्वेक्षण एवं पुछताछ के बाद आरोपी सत्यप्रकाश ने नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाना व उसके साथ जबरन बलात्कार करना स्वीकार किया गया, आरोपी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा आरोपी से अग्रिम अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले