Translate


Home » जोधपुर » कबीर आश्रम व सालावास स्कूल में किया वृक्षारोपण

कबीर आश्रम व सालावास स्कूल में किया वृक्षारोपण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
137 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राज्य सरकार के ‘पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ ‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत कबीर आश्रम सालावास में श्री अचलदास बागरेचा राउमावि के तत्वावधान में महंत श्री अमर साहेब के पावन सानिध्य में आश्रम परिसर व स्कूल मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
प्राप्त जानकरी अनुसार कार्यक्रम में महंत श्री अमर साहेब ने वृक्षों का महत्व बताते हुए उपस्थित छात्र छात्राओं तथा परीजनो से अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत राउमावि सालावास में भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा पेड़ बचाओ की थीम पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। महात्मा गांधी स्कूल सालावास के प्रधानाचार्य श्री विक्रम पुरोहित तथा राउमावि सालावास के प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना जांगिड़ ने भी अधिकाधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया व सभी छात्र-छात्राओ को एक पौधा संरक्षण हेतु वितरण किए। कार्यक्रम का संचालन श्री उम्मेद राज लक्षकार उपप्रधानाचार्य सालावास द्वारा किया गया व कार्यक्रम में राजुराम प्रजापत, गुमान,अशोक गहलोत, गणपतराम गहलोत ,बाबूलाल , नफी मोहम्मद, गणेश ,बबलाराम (अध्यापक) सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले