87 Views
मधुहीर राजस्थान
बाड़मेर ( अशरफ मारोठी )। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को पाक विस्थापित सायर कंवर को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने जिला कलक्टर कार्यालय में संयोगवश सायर कंवर पुत्री नरसिंह निवासी उमरकोट,पाकिस्तान हाल निवासी आंटा, जिला-बाड़मेर को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। सायर कंवर वर्ष 2000 में भारत आने के उपरांत गंगासिंह से विवाह करके बाड़मेर जिले में निवास कर रही है। भारतीय नागरिकता मिलने के बाद सायर कंवर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि भारतीय नागरिकता का आज उसका सपना पूरा हो गया। वह भारतीय नागरिकता मिलने से बेहद खुश है।.
