Translate


Home » जोधपुर » बोरुन्दा स्कूल में हुई ब्लड ग्रुप की जांच

बोरुन्दा स्कूल में हुई ब्लड ग्रुप की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
201 Views

मधुहीर राजस्थान

105 विद्यार्थियों ने कराई अपने खून की जांच

बोरुंदा (मोहम्मद अफजल)। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को चिकित्सा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं, 11वीं तथा 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप का नमूना लेकर उन्हें अपने-अपने ब्लड ग्रुप के वर्ग की जानकारी दी।
राजकीय रूप सुकून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरुन्दा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ शिल्पा जलवानिया ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने-अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी मुहैया करवाने के लिए चिकित्सा कर्मियों द्वारा ब्लड का सैंपल लेकर उन्हें अपने-अपने ग्रुप की जानकारी उपलब्ध करवाई। डॉ जलवानिया ने बताया कि अपने-अपने ग्रुप की सभी को जानकारी होना अति आवश्यक है। जब अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी अपने खुद के पास होगी तो किसी भी समय जरूरत पड़ने पर किसी को भी अपना खून दे सकते हैं और ले भी सकते हैं उस समय ब्लड ग्रुप के जांच करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया ब्लड ग्रुप की जानकारी अपने डॉक्यूमेंट में संलग्न कर रखनी चाहिए। ब्लड ग्रुप किसी भी सरकारी नौकरी या ड्राइवर लाइसेंस बनवाने तथा अन्य कागजात बनाने में मददगार साबित होंगे। डॉ जलवानिया ने बताया कि मानव शरीर में चार मुख्य रुप से ब्लड के ग्रुप होते हैं। अ, इ, अइ और ड है । मानव का रक्त समूह अपने माता-पिता से प्राप्त जीन द्वारा निर्धारित होता है। प्रत्येक समूह या तो फँऊ पॉजिटिव या फँऊ नेगेटिव भी हो सकता है। नर्सिंग स्टाफ जितेंद्र चौधरी लैब टेक्नीशियन संजय चौधरी ने ब्लड ग्रुप की जांच कर विद्यार्थियों को अपने ब्लड ग्रुप के बारे में अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले