246 Views
मधुहीर राजस्थान

बोरुंदा (मोहम्मद अफजल)। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बादल बरसने से मौसम खुशनुमा हुआ।
कस्बे में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उत्तर पश्चिम से आई काली घनघोर घटाओं से मेह बरसने का क्रम शुरू हुआ जो काफी देर पौन घंटे तक बरसते रहे। कस्बे के अस्पताल रुप रजत मार्ग से बस स्टैंड तक रास्ते पर बरसात के पानी से रास्ते में पानी गुजरने की जगह नहीं मिलने लबा लब हो गए। मानसूनी बारिश का क्रम शुरू होने से किसानों को कपास, ग्वार मूंग बाजरा की फसल को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं आमजन को तेज गर्मी एवं उमस से राहत महसूस हुई मौसम खुशनुमा होने से लोगों ने बारिश का लुफ्त उठाया। वहीं घरों में पीने के पानी का भंडारण के लिए टांकों में बरसात का पीने पानी लिया।



