Translate


Home » जोधपुर » मालावास राधे कृष्ण गौशाला में प्रथम सामूहिक विवाह एवं रक्तदान शिवर 15 को

मालावास राधे कृष्ण गौशाला में प्रथम सामूहिक विवाह एवं रक्तदान शिवर 15 को

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
166 Views

मधुहीर राजस्थान

बिलाड़ा विधायक गर्ग ने किया सामूहिक विवाह सम्मेलन बैनर का विमोचन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम का विधायक ने लिया जायजा

बोरुंदा (मोहम्मद अफजल)। कस्बे के निकटवर्ती राधे कृष्णा गौशाला मालावास में नवयुवक मंडल द्वारा उत्कृष्ट पहल करते हुए प्रथम ब्राह्मण एवं वैष्णव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन व रक्तदान शिविर का आयोजन मालावास राधे कृष्ण गौशाला में 15 अगस्त को किया जायेगा।
आयोजन समिति के सदस्य व गौशाला अध्यक्ष रामनिवास जलवानिया ने बताया कि राधे कृष्णा गौशाला स्टेट हाईवे ग्राम मालावास पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे ब्राह्मण एवं वैष्णव समाज की पांच बेटियों का विवाह सम्पन्न करवाया जायेगा। जिसको लेकर मंगलवार को बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग की अगुवाई मे सामूहिक विवाह के स्थान व कार्यक्रमों का निरीक्षण के पश्चात व्यवस्था का अंतिम रुप देते हुए बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच शिवप्रकाश खोजा, रामकरण डूडी, महेन्द्र देवड़ा, गणपत गहलोत,नेमाराम देवासी, सुरेन्द्र खदाव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नवयुवक मंडल द्वारा गौशाला परिसर में विवाह सम्मेलन के अलावा रक्तदान एवं दमा रोग शिविर के लिए आवश्यक तैयारीयों को अंतिम रुप देने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले