Translate


Home » जोधपुर » मारपीट कर रूपए छीने, गाडिय़ों में की तोडफ़ोड़

मारपीट कर रूपए छीने, गाडिय़ों में की तोडफ़ोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
190 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के कीर्ति नगर चौराहा के पास में एक युवक के साथ मारपीट कर रूपए छीन लिए गए। उसकी बाइक और मोपेड को तोडफ़ोड़ कर डाला। पीडि़त ने इस बाबत माता का थान थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने बताया कि अशोक क ॉलोनी गली नंबर 2 निवासी बालकराम पुत्र मोटाराम भील ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि कीर्ति नगर चौराहा के पास में विशाल सरगरा, रोहित सरगरा और उसके पांच सात साथियों ने मिलकर उसकी बाइक और मोपेड को तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। आरोपियों ने उससे रूपए भी छीन लिए। माता का थान पुलिस ने बताया कि नामजद के खिलाफ अब जांच आरंभ की गई है। आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले