Translate


Home » जोधपुर » फायर एनओसी नहीं लेने पर नगर निगम दक्षिण ने की कार्रवाई, चार बिल्डिंग सीज

फायर एनओसी नहीं लेने पर नगर निगम दक्षिण ने की कार्रवाई, चार बिल्डिंग सीज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
113 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में बिना फायर सेफ्टी उपकरण एवं फायर एनओसी के संचालित हो रहे व्यावसायिक भवनों पर नगर निगम दक्षिण में कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है और बुधवार को अग्निशमन टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में चार बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की। आयुक्त दक्षिण टी शुभ मंगला ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे व्यावसायिक इमारत का अग्निशमन टीम की ओर से सर्वे किया गया था। सर्वे के दौरान जिन बिल्डिंग में फायर सेफ्टी उपकरण और फायर एनओसी नहीं मिली, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं।  मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने बताया कि महापौर दक्षिण वनीता सेठ एवं आयुक्त टी शुभ मंगला के निर्देश पर अख
लिया विकास योजना स्थित नेक्सा टावर, शास्त्री नगर स्थित सीएलजी इंस्टीट्यूट, पाली रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल एवं पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित अयोध्या राज बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की। घसिया ने बताया कि नगर निगम दक्षिण की ओर से इन व्यवसायिक इमारतो को पूर्व में तीन बार नोटिस जारी किया गया था और अंतिम नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए थे,  लेकिन उसके बावजूद भी इन इमारत में फायर सेफ्टी उपकरण  नहीं लगाए गए , जिस पर बुधवार को इन चारों बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम दक्षिण अग्निशमन टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्र में सर्वे किया है और जिन व्यवसायिक इमारत में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं मिले हैं,  उनको नोटिस जारी किया गया है। घसिया ने बताया कि नगर निगम दक्षिण क्षेत्र की ओर से करीब 500 व्यावसायिक भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए है ।
नगरनिगम ने इन सभी बिल्डिंग मालिको के अपील की है कि वह अपने यहां फायर सिस्टम लगाए और नियम अनुसार एनओसी प्राप्त करें अन्यथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान सहायक अग्निशमन अधिकारी हेमराज शर्मा, प्रशांत सिंह, सोहन सिंह, अतिक्रमण टीम सहित संबंधित पुलिस थाने के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले