Translate


Home » पाली » बाली विधानसभा एवं देसूरी को बजट में मिली सौगात को लेकर विधायक राणावत का आभार व्यक्त किया- गहलोत

बाली विधानसभा एवं देसूरी को बजट में मिली सौगात को लेकर विधायक राणावत का आभार व्यक्त किया- गहलोत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
212 Views

देसूरी को ट्रॉमा सेंटर, सादड़ी में फल फूल मंडी, देसूरी गिराली रानी सड़क घोषणा को लेकर क्षेत्र में हर्ष की लहर

मधुहीर राजस्थान

देसुरी ( जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई )। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के अथक प्रयासों से बजट में देसूरी को ट्रॉमा सेंटर, सादड़ी में फल फूल मंडी, बाली में देवनारायण विद्यालय, बाली में उप जिला अस्पताल से जिला अस्पताल, फालना खीमेल सड़क, फालना पेयजल व्यवस्था सुधार, बाली में मिल्क पाउडर प्लांट, नाडोल घेनड़ी सड़क, देसूरी गिराली रानी मार्ग, सादड़ी बाली एवं फालना बाईपास की बजट घोषणा को लेकर बाली विधानसभा क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का आभार व्यक्त किया है वही मुख्यमंत्री मदनलाल शर्मा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है।

पूर्व मंत्री अचलाराम मेघवाल ने बजट को आम लोगों के लिए अच्छा बजट बताया है वहीं उन्होंने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की प्रयासों की भूरी भूरी री प्रशंसा की है। देसूरी मंडल अध्यक्ष अशोक पुरी गोस्वामी उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत महामंत्री गणपत जनवा चौधरी उप प्रधान मानवेंद्र सिंह पदमपुरा सहकारी समिति अध्यक्ष मंगनाराम चौधरी मोतीलाल माली जगदीश प्रजापति चुनीलाल सुथार सहित भाजपा पदाधिकारी ने राणावत का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले