Translate


Home » जोधपुर » किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
125 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के नागौरी गेट क्षेत्र इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर में पंखे के हुक में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मूलत: बोरूंदा के हरियाढाणा हाल इंद्रा कॉलोनी निवासी निर्मल पुत्र लक्ष्मणराम प्रजापत की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन 17 साल की सोनू ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। नागौरी गेट पुलिस ने मर्ग किया और शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले