Translate


Home » बाड़मेर » बालोतरा पुलिस थाना का टॉप 10 में शामिल अपराधी गिरफ्तार

बालोतरा पुलिस थाना का टॉप 10 में शामिल अपराधी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
150 Views

बालोतरा पुलिस ने दो साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (असरफ मारोठी)। पुलिस ने रहवासी मकान का ताला तोड़कर चोरी करने तथा बालोतरा पुलिस थाने के टॉप 10 में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले 2 साल से नकबजनी मामलों में फरार चल रहा था। बालोतरा थाना अधिकारी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सुनसान रहवासी मकान का ताला तोड़कर चोरी करने तथा बालोतरा पुलिस थाने का टॉप 10 में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पीड़ित ने बालोतरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि जीरो फाटक के पास पटेल नगर में बंद रहवासी मकान का रात्रि के समय ताले तोड़कर अज्ञात चोर नकद रुपये चुराकर फरार हो गया पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर बालोतरा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच कार्य शुरू कर उक्त नकबजनी की वारदात में शामिल भरत,अशोक, रितिक को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वही इस वारदात में शामिल दो साल से फरार मदन (22) वर्ष पुत्र तेजाराम बागरी निवासी बालोतरा को गिरफ्तार कर आरोपी से पुलिस पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले