145 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के मथानिया स्थित इंद्रोका नहर में पानी पीने समय एक युवक पैर फिसलने से उसमें गिर गया। पानी मेें डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने बताया कि बालरवा गांव निवासी गौरखनाथ पुत्र भीखनाथ ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 22 वर्षीय चंदूनाथ इंद्रोका नहर पर पानी पीने गया था। तब पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। इससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।



