Translate


Home » जोधपुर » आपसी विवाद में चाकूबाजी, युवक के गुप्तांग में लगा चाकू का वार

आपसी विवाद में चाकूबाजी, युवक के गुप्तांग में लगा चाकू का वार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
65 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में युवकों के बीच हुए विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। गुप्तांग में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एमडीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके पिता की तरफ से नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। आरोपी फिलहाल हाथ नहीं लगे है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि स्टेडियम सिनेमा अंसल प्लाजा के पीछे रहने वाले जाहिद अहमद पुत्र मंसूर अहमद की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसका पुत्र नवीश अहमद, चचेरे भाई आदिल और फरहान सहित अन्य बलदेव नगर राजीव गांधी कॉलोनी आए हुए थे। जहां पर आर्यन और फरहान के  बीच किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई थी। तब उसके पुत्र नवीश ने बीच बचाव कर छ़ुड़ाने का प्रयास किया। तब आरोपी पक्ष के शाहरूख और फरदीन आदि ने मारपीट करने के साथ चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार उसके पुत्र के पेट के नीचे गुप्तांग पर लगा और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। देवनगर पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले