Translate


Home » जोधपुर » एमडीएम अस्पताल में ठेका कर्मियों को नहीं मिल वेतन कार्य का बहिष्कार हड़ताल पर उतरे, व्यवस्थाएं चौपट

एमडीएम अस्पताल में ठेका कर्मियों को नहीं मिल वेतन कार्य का बहिष्कार हड़ताल पर उतरे, व्यवस्थाएं चौपट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
188 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। दो माह से भुगतान न होने पर मथुरादास माथुर अस्पताल के ठेकाकर्मियो ने गुरूवार रात से कार्य का बहिषकर कर दिया। जिसका असर आज दिन में भी दिखाई दिया। कार्य बहिष्कार के चलते वहां आए मरीजों और उनके परिजनों को बेजा परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरादास माथुर अस्पताल के दोनों मुख्य द्वारों पर ठेकाकर्मी जमा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई। निविदा ठेका फर्म राजदीप एंटरप्राइजेज पर समय पर भुगतान नहीं किए जाने का आरोप भी ठेकाकर्मियों द्वारा लगाया गया। बताया कि पिछले दो माह से उन्हें वेतन न मिल रहा है। ठेकाकर्मियों की तरफ से गुरूवार की रात से कार्य बहिष्कार हड़ताल पर उतर आए थे। इसका आज सुबह काफी देखने को मिला। लोगों को घंटों लाइन मेें लगकर अपना कार्य करवाना पड़ा। ठेकाकर्मी पिछले माह से बकाया वेतन की मांग कर रहे है। इस हड़ताल में कार्य बहिस्कार तेजपाल, टीकम सिंह, भागीरथ, अश्विन, गणपत आइंस, राजू दय्या और अजीज ने आदि के नेतृत्व में किया गया। बताया जाता है अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ठेका फर्म को भुगतान किया जा चुका है, मगर ठेका फर्म द्वारा क र्मचारियों को अब तक भुगतान नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले