Translate


Home » जोधपुर » स्कार्पियो में आए बदमाशों ने ट्रक चालक और खलासी पर हमला कर 80 हजार लूटे

स्कार्पियो में आए बदमाशों ने ट्रक चालक और खलासी पर हमला कर 80 हजार लूटे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
180 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के नेशनल हाइवे 48 रमजान का हत्था रोड पर एक ट्रक चालक और उसके खलासी से स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने हथियारों से हमला कर 80 हजार रूपए लूट लिए। बाद में बदमाश भाग गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ इस बारे में बनाड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि बावरला निवासी रामसिंह पुत्र अमराराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एक टे्रलर चलाता है। 8 अगस्त की रात को वह टे्रलर में चूना लोड कर गोवा महाराष्ट्र के लिए निकला था। मगर रात ज्यादा होने पर वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर के लिए निकल गया और टे्रलर को झालामंड में खड़ा कर दिया। स्कूटी पर उसका भांजा करण और खलासी अशोक साथ था।
यह लोग जब रमजान का हत्था नेशनल हाईवे 48 पर पहुंचे तो पीछे से एक काले रंग की स्कार्पियो आई और उन्हेें रूकवा। हाथ सरिया, लगिया और लाठी लिए बदमाश उतरे और हमला कर दिया। उसकी जेब 80 हजार रूपए थे जोकि लूट कर ले गए। बनाड़ पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले