Translate


Home » जोधपुर » स्वाधीनता दिवस : पुलिस ने संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए राजकॉप ऐप से चलाया अभियान

स्वाधीनता दिवस : पुलिस ने संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए राजकॉप ऐप से चलाया अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
147 Views

229 व्यक्तियों की फोटो का मिलान किया

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में आगामी त्यौहार एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को मद्देनजर रखते हुए पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए शुक्रवार की देर शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक राजकोप ऐप के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की फोटो मिलान अभियान चलाया गया।
पुलिस आयुक्तालय के समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्तगण के नेतृत्व में अपने-अपने वृत क्षेत्र में स्थित थानाधिकारियों को राजकोप ऐप पर फोटो मिलान की तकनीकी जानकारी एवं कार्य प्रणाली के बारे में ब्रीफ कर अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान-पार्क, पार्किंग, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल, ठेला संचालको व होटल, ढाबा, धर्मशाला आदि में ठहरने वाले लोगों की पूछताछ कर संदिग्ध लोगों की फोटो मिलान करने एवं पर्चा ‘ब‘ की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्तालय के समस्त थानाधिकारियों ने अपने-अपने थाना पुलिस बल को राजकोप ऐप पर फोटो मिलान संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान कर निर्देशित चिन्हित स्थानों पर जाकर राजकोप ऐप के माध्यम से फोटो पहचान कर संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने पर पर्चा बी की कार्यवाही करने के  लिए रवाना किए गए। राजकोप ऐप द्वारा कुल 229 व्यक्तियों की फोटो का मिलान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले