Translate


Home » जोधपुर » उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जोधपुर पहुंची

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जोधपुर पहुंची

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
89 Views

मंगलवार को अनेक कार्यक्रमों में भाग लेगी

प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगी

जोधपुर में पीडब्ल्यूडी, महिला बाल विकास व पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगी

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार सांय को सड़क मार्ग से अजमेर से जोधपुर पहुंची। मंगलवार को जोधपुर, नागाणा व कनाना में आयेाजित कार्यक्रमों में शरीक होगी।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट जोधपुर में तिरंगा यात्रा का शुभांरभ करेंगी। इसके बाद जोधपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर नागाणा पहुंचेगी व वहां आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होगी व माँ नागणेच्या माताजी मंदिर, नागाणा में दर्शन करेगी। उपमुख्यमंत्री नागाणा के नागणेच्चया मंदिर से प्रस्थान कर कनाना पहुंचेगी व वहंा वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती व मूर्ति अनावरण समारोह की मुख्य अतिथि होगी। कनाना से दोपहर प्रस्थान कर जोधपुर पहुंचेगी व जोधपुर पहुंचने के बाद पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास व पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले