Translate


Home » जैसलमेर » शिक्षाविद स्वर्गीय बाबू लाल जी व्यास की स्मृति में परिवारजनों ने बालिका विद्यालय में भेंट किया वाटर कूलर

शिक्षाविद स्वर्गीय बाबू लाल जी व्यास की स्मृति में परिवारजनों ने बालिका विद्यालय में भेंट किया वाटर कूलर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
160 Views

जैसलमेर। भूतपूर्व जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षाविद स्वर्गीय बाबूलाल जी व्यास (गोविंद) की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी धर्म पत्नी श्रीमती सीता देवी व परिवारजनों ने जैसलमेर शहरी क्षेत्र स्थित किशनी देवी मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एक वाटर कूलर भेंट किया गया, विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज गर्ग ने व्यास परिवार द्वारा वाटर कूलर भेंट कर निभाए गए सामाजिक सरोकार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई , आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय स्टॉफ के सदस्यों व व्यास परिवार के सदस्यों द्वारा स्वर्गीय बाबू लाल जी व्यास की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बूटाराम ने स्वर्गीय व्यास जी की जीवनी , व्यक्तित्व व शिक्षा के क्षेत्र में उनके दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बालिकाओं के लिए वाटर कूलर भेंट करने के पुनीत कार्य के लिए विद्यालय की ओर से आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले